फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जेएम के दो आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

Fri, 11 Sep 2020 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
terrorists - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक कार से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले के ड्रगुल्ला इलाके में एक कार में यात्रा कर रहे जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। 

उनके कब्जे से गोला-बारूद, दो हथगोले, 7 लाख रुपये की नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। फिलहाल सुरक्षाबल और पुलिस मिलकर आतंकियों से पूछताछ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

इससे पहले गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। सुरक्षाबलों ने चतलूरा इलाके में चार किलो की आईईडी बरामद की। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को डिफ्यूज किया। इससे पहले भी बारामुला में दो दिन पहले आईईडी बरामद की गई थी। 
एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 32 आरआर की रोड ओपनिंग पार्टी ने इलाके में हाईवे के किनारे एक थैले से आईईडी बरामद की। सुरक्षाबलों ने फौरन बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी। 

दस्ते ने मौके पर पहुंच कर इसे डफ्यूज किया। आईईडी मिलने के बाद आस-पास के इलाकों में नागरिक आवागमन को रोक दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि बरामद आईईडी करीब 4 किलो की थी और अगर इससे किसी कानवाई या गश्ती दल को निशाना बनाया जाता तो काफी नुकसान होता। 
आईईडी का ड्रोन वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि यह काफी विनाशकारी हो सकती थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें