घटनास्थल पर जुटी पुलिस और नवजात को कपड़े में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए
- फोटो : संवाद
देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव जीएमसी जम्मू भेज दिया। फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके पर साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।
घटनास्थल पर जुटी पुलिस और नवजात को कपड़े में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए
- फोटो : संवाद
पुलिस ने मौके पर माैजूद लोगों से पूछताछ की। वार्ड व आसपास के अस्पतालों के नवजात जन्म रिकॉर्ड की भी गहन जांच करवाई जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि नवजात किसका है और किसने उसे यहां फेंका। पुलिस ने आधिकारिक तौर पर प्राथकिमकी दर्ज कर ली है। इस निंदनीय कृत्य से क्षेत्र में रोष है। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।