मिठाई की लागत और घर के बजट पर पड़ेगा असर
चाय स्टॉल संचालक सुभाष कुमार ने बताया कि पहले ही व्यावसायिक गैस सिलिंडर के बढ़े दाम ने कारोबार प्रभावित किया है। अब चीनी महंगी होने से लागत और बढ़ गई है। मिठाई की दुकान चलाने वाले संजीव संधु का कहना है कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी नजदीक आ रहे हैं। इससे मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में चीनी के बढ़े दाम का सीधा असर मिठाई की लागत पर पड़ेगा। गृहिणी सोनिया ने बताया कि हर मध्यम वर्गीय परिवार का एक तय बजट होता है। घर में सुबह की चाय से लेकर दिनभर कई चीजों में चीनी का इस्तेमाल होता है। कुछ समय पहले करीब 55 रुपये का पैकेट (एक किलो) अब 70 रुपये तक पहुंच गया है।
फिलहाल चीनी के दाम बढ़े हैं।
इससे घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने चीनी के 10 टन शुल्क मुफ्त आयात को मंजूरी दे दी है। इसका असर आने वाले दिनों में दिखेगा और दाम सामान्य होने की संभावना है।
-राजेश भगोत्रा, प्रधान शुगर मर्चेंट एसोसिएशन
चीनी का भाव एकदम से बढ़ने का पता चला है। विभाग के सहायक निदेशक को कह दिया है। वह टीम के साथ बाजारों में स्थिति का जायजा लेंगे और जांच करेंगे कि कोई चीनी की कालाबाजारी न करे।