जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन के रामसू में सीआरपीएफ के वाहन पर चट्टान गिरने से जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के डीआईजी शैलेंद्र विक्रम सिंह और कांस्टेबल नवीन कुमार को सोमवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सीआरपीएफ, पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने जम्मू के सीआरपीएफ 160 बटालियन के मुख्यालय में दो मिनट का मौन रखकर दोनों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सम्मान के साथ दोनों के पार्थिव शरीर उनके घरों को भेजे गए। शैलेंद्र विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले थे।
श्रद्धांजलि समारोह में डीजीपी दिलबाग सिंह, मंडलायुक्त संजीव वर्मा, एडीजी सीआरपीएफ जुल्फिकार हसन सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि डीआईजी शैलेंद्र विक्रम की मौत से बड़ा नुकसान हुआ है। उनकी कमी पूरी नहीं की जा सकती।