सात मजदूरों के शव उनके घर उड़ी पहुंच
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में एक हादसे में मारे गए सात मजदूरों के शव उनके घर उड़ी पहुंच गए। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मजदूरों की मौत भूस्खलन से पहाड़ी के नीचे बदने से हुई। मजदूरों के घर में शुक्रवार से मातम छाया हुआ है। परिजनों के अनुसार एक अन्य और आठवें मजदूर का शव रविवार को जम्मू पहुंचा गया और सोमवार को उसे उड़ी पहुंचाया जाएगा। उसका नाम माजिद खान बताया जा रहा है।
उड़ी के एसडीएम बशीर उल हक ने बताया कि यह शव जम्मू तक सड़क मार्ग से पहुंच गए और जम्मू से इनको वायु सेना के चॉपर से उड़ी लाया गया। राज्यपाल की तरफ से मृतक परिवार को 2-2 लाख रुपये सहायता प्रदान की गई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले के बंसबाड़ा में एक पहाड़ी पर 15 मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान भूस्खलन से 15 मजदूर पहाड़ी के नीचे दब गए जिसमें 8 की मौत हो गई। मृतकों मेें बिलाल (20) निवासी उड़ी, शब्बीर (30) निवासी बेगना बारामुला, अब्दुल रशीद (60) निवासी उडी, इम्तियाज अहमद (26) निवासी हंदलांगा बारामुला, मुश्ताक अहमद (30) निवासी उड़ी, हामिद शेख (30) निवासी उड़ी और गुलजार (20) निवासी उड़ी शामिल हैं।