फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बोटिंग फेस्टिवल से जम्मू में भी डल झील जैसा हुआ अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तवी नदी को शहरवासी केवल पुल और किनारों से देखते आए थे, लेकिन अब पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र बन रही है। बोटिंग फेस्टिवल ने साबित कर दिया है कि बेहतर सोच और योजनाबद्ध विकास से नदी भी पहचान बन सकती है।
विज्ञापन

फेस्टिवल के दौरान रिवर फ्रंट पर पहुंचे लोगों ने नौकायन का आनंद लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम की पहल से कश्मीर के डल झील जैसा अनुभव जम्मू में भी मिलने वाला है। इससे केवल पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा ही नहीं मिलेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। तालाब तिल्लो से आए नरिंदर कुमार ने कहा कि पहली बार तवी नदी को इस रूप में देखकर अच्छा लग रहा है। परियोजना से शहर की सुंदरता बढ़ेगी। रघुनाथ बाजार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलदेव ने कहा कि ऐसी योजनाओं से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। होटल, दुकानें और छोटे कारोबार को फायदा होगा। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने कहा कि यदि तवी रिवर फ्रंट का विकास जारी रहा तो आने वाले दिनों में शहर प्रमुख पर्यटन स्थल बनकर उभरेगा। आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। बनिहाल के रहने वाले गुलाब नवी का कहना है कि कश्मीर जैसा जम्मू में भी बदलाव देखने के लिए मिल रहा है।

तवी रिवर फ्रंट को कश्मीर की डल झील की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में काम चल रहा है। यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, मिनी क्रूज और शिकारा जैसी सुविधाएं शुरू करने की योजना है जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें