फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जुए के रैकेट का भंडाफोड़, पूर्व डीडीसी उपाध्यक्ष सहित छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने सिद्दड़ा के सनशाइन होटल में जुए रैकेट का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में डीडीसी का उपाध्यक्ष भी शामिल है। पुलिस ने मौके से नकदी और कुछ सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कमरा नंबर 105 में छापेमारी की तो पांच लोग जुआ खेल रहे थे जबकि होटल का कर्मचारी उनका सहयोग दे रहा था। आरोपियों की पहचान जुल्फकार राशिद मलिक निवासी गुज्जर नगर (जम्मू), मंजूर अहमद निवासी अनंतनाग, बिलाल अहमद निवासी गांदरबल वर्तमान में लोअर ठठर (बनतालाब जम्मू), अब्दुल मजीद लोन निवासी कुपवाड़ा और आशिक हुसैन भट निवासी श्रीनगर के रूप में हुई है। बिलाल अहमद पूर्व डीडीसी उपाध्यक्ष है। होटल कर्मचारी नसीर अहमद निवासी बारामुला पर जुए की गतिविधि को अंजाम देने में सहयोग करने का आरोप है। छापेमारी के दौरान 34,950 रुपए, ताश, चिप्स और अन्य सामग्री जब्त की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मिलीभगत से जुआ खेलकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें