फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्गों के पास ब्लड बैंक की जरूरत: जितेंद्र सिंह

Sat, 26 Sep 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सभी प्रमुख राजमार्गों के पास ब्लड बैंक की स्थापना की जरूरत बताई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहीमेटोलॉजी (आईएसबीटी) के 40वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे ब्लड बैंक से उन जगहों पर जरूरतमंदों को तुरंत मदद मिल सकेगी, जहां सरकारी सुविधा अब भी पर्याप्त नहीं है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले चरण में कस्बों तथा दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह सुविधा शुरू की जा सकती है। उन्होंने आईएसबीटी तथा दूसरी संबंधित एजेंसियों को प्रस्ताव दिया कि वे उनके लोकसभा क्षेत्र उधमपुर में यह सुविधा शुरू करने के लिए सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम जल्द ही जम्मू-कश्मीर के कठुआ, उधमपुर और रियासी का दौरा करेगी। यहां से प्राप्त अनुभव का फायदा उठाकर दूसरे राज्यों में भी ब्लड बैंक को मजबूत बनाने का अभियान चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें