फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के लोग खूबसूरत, दिल के बादशाह : शक्ति कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बॉलीवुड में कॉमेडी विलेन की अलग पहचान रखने वाले शक्ति कपूर जम्मू वासियों के मुरीद हो गए। मेहमाननवाजी और स्थानीय व्यंजनों की तारीफों के पुल बांधते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि यहां के लोग खूबसूरत हैं और दिल के बादशाह हैं। एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जम्मू की मुबारक मंडी कांप्लेक्स पहुंचे शक्ति कपूर ने फिल्मी दुनिया के अपने सफर से जुड़े कई किस्से साझा किए।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत में शक्ति कपूर ने कहा कि हिंदुस्तान का जम्मू-कश्मीर हिस्सा कमाल का है। यहां का खाना और लोगों का व्यवहार उन्हें बहुत पसंद है। उन्होंने शूटिंग के अगले दिन स्थानीय लोगों से अनारदाने की चटनी लेकर आने को कहा, जिसे वे मुंबई लेकर जाना चाहेंगे। जब उन्हें सुचेतगढ़ बॉर्डर पर वाघा की तर्ज पर रिट्रीट सेरेमनी की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि वे परेड देखने जाएंगे। एक सवाल के जवाब में शक्ति कपूर ने कहा कि यह सही है कि उनका असली नाम सुनील कपूर है। वे एक्टिंग संस्थान में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सुनील दत्त की नजर में आए। सुनील दत्त साहब और नरगिस ने ही उन्हें बहुत सोच विचार कर सुनील की जगह शक्ति कपूर नाम दिया। अपने खास अंदाज में डायलॉग सुनाने को कहा गया तो शक्ति कपूर ने कहा-जिंदगी ने दिए हैं बड़े धोखे, बट इट्स ओके!
मुझे उम्मीद है कश्मीर घाटी में शूटिंग का दौर फिर शुरू होगा
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता शक्ति ने बमाया कि उम्मीद है कि कश्मीर घाटी में बॉलीवुड की वापसी फिर होगी। घाटी में फिल्म शूटिंग का वे दौर फिर से लौटेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जन्नत है और मेरी 30 के करीब फिल्मों की शूटिंग कश्मीर में हुई है। जम्मू में हमारी फिल्म की शूटिंग हो रहा है। यहां का वातावरण भी काफी अच्छा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें