विजयपुर में ब्लाक दिवस में समस्याएं सुनतीं उपायुक्त व अन्य अधिकारी।
विजयपुर। ब्लॉक दिवस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों को लोगों का रोष सहना पड़ा। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण हो रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिस कारण भू माफिया के हौसले बुलंद हैं।
बुधवार को विजयपुर में ब्लॉक दिवस मुख्य रूप में उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, एसएसपी के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि काफी समय से नालों, खड्डों, चोईयों और मतलुका जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। हालांकि इसकी शिकायत राजस्व विभाग के अधिकारियों से भी की गई। उसके बावजूद इन लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बिजली के इतने बुरे दिन कभी नहीं आए, लोग बिजली पानी को तरस रहे हैं। किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि बिजली कटौती की समस्या को जल्द हल कर दिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम विनय कुमार के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। संवाद