फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक में शिवसेना ने महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान अश्विनी गुप्ता ने किया। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई से हर स्तर के लोग परेशान हैं। तेल गैस की कीमतों में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी की जा रही है। गरीब लोग इन सेवाओं के लिए असमर्थ हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार को चेताया। प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे बाड़ी ब्राह्मणा में यातायात व्यवस्था भी बाधित हुई। पुलिस के जवानों ने समय रहते उसे बहाल किया। प्रदर्शन में वरिष्ठ उप प्रधान रमेश गुप्ता, राजू सलारिया, पवन मन्हास, कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें