फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में उठे पल्ली पंचायत के मुद्दे

विज्ञापन
ब्लॉक दिवस में भाग लेते पंचायत जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। खंड विकास अधिकारी के दफ्तर में ब्लॉक दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पांच सरपंचों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में उपायुक्त द्वारा पंचायत पल्ली से शुरुआत की गई। कहा गया कि पंचायत से आए जनप्रतिनिधि खड़े हो जाएं। उन्होंने नायब तहसीलदार बनारसी दास से पूछा कि आपकी पंचायत में इतना विवाद क्यों हो रहा है, जबकि पंचायत पल्ली को लेकर जिला प्रशासन अपनी अग्रिम तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप बिना वजह के मीडिया का सहारा क्यों ले रहे हो, जबकि पूरा सरकारी अमला आपकी बात सुनने के लिए बैठा है। ब्लॉक दिवस की कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। इसमें करीब डेढ़ घंटे पल्ली पंचायत के कामकाज पर ही चर्चा चलती रही। पंचायत अपर कार्थोली के सरपंच तरसेम सिंह चाढ़क ने बताया कि उनकी पंचायत में काफी समय से सामुदायिक सुविधा केंद्र बनाया गया है, लेकिन उसके दरवाजे और खिड़कियां नहीं हैं, जिसकी वजह से उसका गलत इस्तेमाल हो रहा है। नशेड़ी के लिए वह अड्डा बन गया है। उपायुक्त ने अधिकारियों से तुरंत उसको मुकम्मल कराने के लिए आदेश दिए।
लोअर कार्थोली के सरपंच अंग्रेज सिंह ने कहा कि सब्जी मंडी उनकी पंचायत के अधीन आती है, पर और मंडी का राजस्व और रखरखाव म्यूनिसिपल कमेटी बाड़ी ब्राह्मणा कर रही है। हमारी पंचायत की जमीन मंडी के लिए इस्तेमाल की जा रही है। इसके लिए कमेटी को किराया देना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए वह एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जोधराज से बातचीत करके हल निकालें
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में एसडीएम विजयपुर विनय शर्मा, तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा दीक्षा बंबा, खंड विकास अधिकारी कपिल देओल और बाड़ी ब्राह्मणा सरकारी विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें