फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के चलते ब्लॉक दिवस में नहीं लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में ब्लॉक दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर की देखरेख में किया गया। जहां लोगों की समस्याओं को सुनने को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अधिकारी तो थे, लेकिन उनको समस्या सुनाने वाले लोग नहीं पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार कोरोना के भय से लोगों ने कार्यक्रम में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम पहले भी क्षेत्र में होते रहते हैं, लेकिन हमारी तरफ से बताई गई समस्याओं का समाधान नहीं होता है। इसलिए ऐसे कार्यक्रमों से हमारा भरोसा उठ गया है। कार्यक्रम में औचक दौरा करने पहुंचे म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन डिप्टी राम ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे लोग सिर्फ तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा के स्टाल पर ही खडे़ दिख रहे थे। अन्य विभागों के अधिकारी फ्री बैठे थे। डिप्टी राम ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों में सुनी गई समस्याओं का समाधान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें