ज्यौड़ियां। पलांवाला सेक्टर के बदोवाल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर बारूदी सुरंग के धमाके में सेना का एक जवान घायल हो गया है। जवान को इलाज के लिए सेना के अखनूर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है, उसकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे एलओसी पर सेना गश्त कर रही थी। इसी दौरान हुए एक बारूदी सुरंग के धमाके में एक जवान घायल हो गया। उसके पैर में चोट आई है।