श्रीनगर। पीडीपी नेता नाजिर अहमद यट्टू ने बुधवार को मशहूर लाल चौक पर जम्मू-कश्मीर का पुराना झंडा लहराने की कोशिश की। वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने उनकी कोशिश को नाकाम करते हुए उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। नजीर को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का करीबी माना जाता है। वह अपनी गतिविधियों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं।