जम्मू-कश्मीर के बारामुला में एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में रविवार शाम को विस्फोट में सेना के एक जवान की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार उड़ी सेक्टर के हाजीपीर इलाके के रुस्तम पोस्ट के पास रहस्यमय विस्फोट हुआ।
इसमें चार गढ़वाल के कुलदीप सिंह रावत गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में डाक्टरों ने इन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार विस्फोट कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। मृत जवान देहरादून निवासी था। सेना के अधिकारियों ने जब जवान के घर सूचना दी तो उनके घर पर इस खबर को सुनकर कोहराम मच गया।