फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में आर्मी कैंप के पास धमाके में 3 लोग घायल

Tue, 07 Mar 2017 12:50 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
संदिग्ध धमाका - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कश्मीर के सोपोर में रविवार सुबह एक संदिग्ध धमाका होने की खबरें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाका सोपोर में स्थित सेना के कैंप के पास हुआ है। इस धमाके में 3 लोगों के घायल होने की सूचनाएं हैं। 
विज्ञापन



मिली सूचना के अनुसार उत्तरी कश्मीर में स्थित सोपोर के पजालपुरा इलाके में रविवार सुबह एक संदिग्ध धमाका हुआ है। इस धमाके में अब तक 3 लोगों के घायल होने की सूचनाएं है जिनमें से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

घायल व्यक्तियों की पहचान साहिल रशीद लोन, आकाश रेयाज भट्ट और शाकिर हुसैन दर के रूप में हुई है। घायल हुए इन तीनों व्यक्तियों को सोपोर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें साहिल रशीद लोन को हालत बिगड़ने के बाद श्रीनगर शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध धमाके की जांच में जुटी पुलिस

धमाके की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : demo pics
रविवार को हुआ ये धमाका किस वजह से हुआ अब तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। मिली जानकारी के अनुसार सोपोर के पजालपुरा इलाके में कुछ लड़के रविवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान एक लड़का पास की नाली में गिर पड़ा जहां उसका पैर एक शेल पर पड़ गया। 

सूत्रों के अनुसार पैर पड़ने के तुरंत बाद इलाके में जोरदार धमाका हुआ जिसमें 3 लड़के घायल हुए हैं। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि धमाका किस वजह से हुआ। साथ ही स्थानीय पुलिस के अधिकारी अब भी इस बात की जांच कर रहे हैं कि नाले में पड़ा शेल किसी ग्रेनेड का था या कुछ और। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें