फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में आतंकियों ने की नापाक हरकत, सीआरपीएफ के काफिले के पास विस्फोट, एक जवान घायल

Sun, 05 Jul 2020 12:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Pulwama Attack - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू के पास सर्कुलर रोड पर सीआरपीएफ के काफिले के पास विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ के काफिले के पास ब्लास्ट हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान को मामूली चोटें आईं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस बीच पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः मां रो-रोकर कह रही थी- बेटा समर्पण कर दे, पर नहीं माना आतंकी, फिर साथी सहित ऐसे हुआ सफाया    

उधर, पाकिस्तान ने पीओके में सैन्य हलचल भी बढ़ा दी है। इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के उस पार रात-रात भर बत्तियां बुझाकर पाकिस्तानी सेना के वाहनों की मूवमेंट की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी सैनिकों के जमावड़े में चीन की भी शह है। वह दोतरफा भारत को घेरने की मंशा रखता है। इसी वजह से उसने एलओसी पर सैन्य जमावड़ा बढ़ाने के लिए पाकिस्तान को उकसाया है। तनाव के बीच पाकिस्तान एलओसी पर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की भी कोशिश कर सकता है।

यह भी पढ़ें- महासंयोग: इस बार बाबा अमरनाथ के शिवलिंग में दिख रही ये छवि, सदियों में कभी-कभार होता है ऐसा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें