फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान से सटे नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर पर विस्फोट, लेफ्टिनेंट समेत दो शहीद

Sat, 30 Oct 2021 07:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

राजोरी के नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में पैट्रोलिंग के दौरान धमाका होने से लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार निवासी बिहार और सिपाही मंजीत सिंह निवासी पंजाब शहीद हो गए। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
राजोरी बलास्ट में शहीद जवान। - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी के नौशेरा सेक्टर में रुटीन पैट्रोलिंग के दौरान भीषण विस्फोट में सेना के लेफ्टिनेंट और एक जवान शहीद हो गए हैं। नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में सेना ने घुसपैठ रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछा रखी हैं, लेकिन सेना ने घटना में आईईडी विस्फोट की आशंका से भी इनकार नहीं किया है। पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर छानबीन चल रही है। 

विज्ञापन


इलाके में गश्त कर रही थी पैट्रोलिंग टीम
सैन्य अधिकारी के अनुसार शनिवार को एलओसी के बिल्कुल नजदीक कलाल क्षेत्र में सैन्य पैट्रोलिंग टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान जोरदार धमाके में लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार निवासी (बेगुसराय) बिहार और सिपाही मंजीत सिंह  निवासी (सिरवेवाला) भठिंडा, पंजाब बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। सैन्य सूत्रों ने बताया कि जहां विस्फोट हुआ, वह पूरा क्षेत्र बारूदी सुरंगों के लिए पहले से चिह्नित है।

घटना की चल रही है जांच 
यहां घुसपैठ की आशंका बनी रहती है, जिसे रोकने के लिए सेना ने बारूदी सुरंगे बिछा रखी हैं। वहीं, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट सेना की ओर से बिछाई गई बारूदी सुरंग का था या आतंकियों की ओर से लगाई गई आईईडी का। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार विस्फोट हुआ है, जिसकी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आतंकी कई बार कर चुके हैं आईईडी हमला
एलओसी पर बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं, लेकिन कई बार पाकिस्तान से आतंकी इस तरफ आकर आईईडी लगाकर धमाका कर चुके हैं। इसमें कई जवान शहीद हो चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें