प्रदेश में ब्लैक फंगस का शिकार हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज जम्मू(जीएमसी) में शुक्रवार को 40 वर्षीय मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुआ था। प्रदेश में हुई पहली मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस पर काबू पाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
प्रिंसिपल जीएमसी जम्मू, डॉ शशि सूदन ने बताया कि मरीज पिछले दो दिनों से निगरानी में था। आज दोपहर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मरीज हाल ही में कोविड-19 को मात देकर ठीक हुआ था। इसके बाद वह अनियंत्रित मधुमेह से पीड़ित था। इस बीच पता चला है कि मृतक पुंछ जिले का रहने वाला था। जिसे 19 मई को भर्ती कराया गया था।