फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की फाइल डीसी कार्यालय में अटकी

विज्ञापन
सांबा बैनगलाड में ग्राम सभा के दौराण एक महिला डीसी को अपनी परेशानी वताते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले की पंचायतों में जल शक्ति मिशन के अंतर्गत ब्लाक दिवस पर ग्राम सभाएं की जा रही हैं। इसी संदर्भ में बुधवार को विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित हुईं। लोगों की समस्याओं को सुना गया और समाधान कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे गांव बैनगलाड में ग्राम सभा में डीसी अनुराधा गुप्ता मुख्य अतिथि थीं। ग्रामीणों ने उनके समक्ष समस्याएं रखीं। छिंकी की महिला कुंती, रानो ने बताया कि वह भारत-पाक के मध्य हुए 1971 के युद्ध में विस्थापित हैं। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें एक मुश्त राहत दिए जाने के लिए फाइलें बनवाई गईं, लेकिन आज तक उनकी फाइल डीसी कार्यालय में ही अटकी है। सोरडी के चतुर सिंह ने बताया की वह लोग 1965 के भारत-पाक युद्ध में विस्थापित हुए। उन्हें भी आज तक राहत राशि नहीं मिली है। चकला कैंप के बोदराज ने बताया कि वह कच्चे कुल्ले में रह रहे हैं। बारिश आने पर पानी अंदर बहता है। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। किसानों ने तारबंदी के आगे की भूमि का मुआवजा देने की मांग रखी। सुरक्षा डिच में आई भूमि का बीस वर्ष से किसानों को किराया नहीं मिला है। गलाड गांव के ग्रामीणों ने बंकर नही बनाए जाने की शिकायत की।
डीसी अनुराधा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वह समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। डीडीसी सदस्य सुभाष भगत, सरपंच स्वाती शर्मा, सीपीओ सुखलीन कौर, बीडीओ रविंद्र कौर के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

------
सांबा में पहले से ही पानी की किल्लत बनी रहती है। पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया है। पानी कैसे बचाया जा सके। कुदरती स्रोतों के विकास पर काम करने के बारे में कहा गया है। आज से जिले की 101 पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी व शीघ्र समाधान कराया जाएगा। गलाड की ग्राम सभा में स्वयं पहुंचीं।
-अनुराधा गुप्ता, उपायुक्त, सांबा
-----------
आज की ग्राम सभा में तीन कुदरती स्रोतों के विकास पर लोगों की सहमति बनी है। जिस पर तालाबों का
जीर्णोद्धार किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना का पोर्टल अभी बंद है, जिस कारण मामले लंबित हैं।
-रविन्द्र कौर, बीडीओ, सांबा
------------
डीसी के समक्ष पंचायत की सभी समस्याओं को रखा है। उम्मीद है कि उनका समाधान शीघ्र ही होगा। यह पहला मौका है कि सीमावर्ती पंचायत में हुई ग्राम सभा में डीसी पहुंचीं हैं।
-स्वाति शर्मा, सरपंच, पंचायत बैनगलाड
---------------------
लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया
उपजिले में कई पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिले की कई पंचायतों में बुधवार को ग्राम सभा का आयोजन कर पंचों व सरपंचों को जागरूक किया गया। ब्लॉक आरएस पुरा की पंचायत बडियाल ब्राह्मणा अपर में सरपंच बिन्नी शर्मा की अध्यक्षता में लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। पंचायत सचिव नरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पंचायत की तरफ से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सरपंच बिन्नी शर्मा ने लोगों को जागरूक किया कि वह पानी का कम से कम इस्तेमाल करें तथा स्वच्छता अभियान के तहत पंचायत को साफ सुथरा रखने में योगदान दें। पंचायत सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामसभा के दौरान लोगों को कोरोना से बचने के उपाय अपनाने चाहिए। वहीं पंचायत गेगिया में सरपंच कैप्टन हंसराज की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक अधिकारी अनुराधा ठाकुर मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने लोगों से गांव को स्वच्छ रखने की अपील की। सरपंच हंसराज ने आए लोगों का स्वागत किया।
इस मौके पर नायब सरपंच राजेश चौधरी, पंच केवल कृष्ण, पंच सोनी कुमार, बबी कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। मीरां साहिब ब्लाक के दरसोपुर पंचायत के सरपंच सुरेंद्र कुमार टोली की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई। बीडीसी चेयरमैन दलीप कुमार मुख्यअतिथि रहे। पंचायत सचिव अशोक कुमार ने जल शक्ति अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी मुहैया कर्राई। इस दौरान पंच केवल कृष्ण, पंच वंती देवी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।
------------------------
ग्राम सभा में पंचों व लोगों ने उठाए मुद्दे
कहा, प्राथमिकता को मद्देनजर रखते हुए कराए जाएं कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। पंचायत अला में ग्राम सभा में पंचों व लोगों ने कई मुद्दे उठाए। ग्राम सभा में नौ पंचों में से मात्र छह पंच व कुछ स्थानीय लोग पहुंचे। ग्राम सभा में कहा गया कि जल है तो कल है, के तहत जल संरक्षण के लिए गांव के कुओं व तालाबों में जल जमा रखना होगा ताकि पानी की किल्लत को दूर किया जा सके। कैच द रेन के तहत बारिश के पानी को जमा करने के लिए छत के ऊपर व अन्य विकल्पों से पानी जमा करना होगा ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। हर पंचायत में एक ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करें जो गरीब व कार्य करने में असमर्थ हो जो बैठ कर विकास कार्यों पर नजर रखे और उसकी रोजी रोटी भी चलती रहेगी। प्लास्टिक को पूरी तरह से बंद करने के लिए लोगों को जागरूक करें। सरपंच कमलेश कुमारी, नायब सरपंच लबली चाढ़क ने पंचों व लोगों को भरोसा दिलाया कि सभी कार्यों को प्राथमिकता को देखते हुए कराया जाएगा।
------------------
नोनाथ पंचाय में 13 तालाबों की निशानदेही
संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर तहसील घगवाल की दस व राजपुरा की सात पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य था कि किस प्रकार पॉलीथिन के उपयोग को कम किया जाए और स्वच्छ जल की बचत, पानी व्यर्थ न बह कर जमीन में जाए। भूमिगत पानी के स्तर को कैसे बढ़ाया जाए, नए तालाब बनाने व पुराने तालाबों के संरक्षण पर चर्चा की गई।
पंचायत नोनाथ के सरपंच अर्पण पंगोत्रा ने बताया कि उनकी पंचायत में 13 तालाब की निशानदेही की गई है। इसमें चार तालाब की मरम्मत का कार्य करना है। पौधरोपण अभियान के लिए उन्होंने स्वर्गधाम की जगह चिह्नित की है। घगवाल की सरपंच सुदेश वर्मा व बीडीसी चेयरमैन विजय टगोत्रा ने बताया कि आज हर तालाब सरकारी उपेक्षा का शिकार है। तालाबों पर कब्जे हैं, जिन्हें हटाना चाहिए, ताकि उनका जीर्णोद्धार किया जा सके। इससे भूमिगत पानी का स्तर भी बढ़ेगा। विजय टगोत्रा ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा लिया गया यह मिशन सराहनीय है। क्योंकि आज आए दिन पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। वहीं कैच द रेन कार्यक्रम से अगर तालाब कुएं बनते हैं तो पानी की समस्या से भी निजात मिल सकती है।
----
पंचों-सरपंचों ने सफाई अभियान चलाया
पंचायत घर घगवाल में अंतरराष्ट्रीय जल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ग्राम सभा के दौरान पंचों-सरपंचों ने साफ-सफाई अभियान भी चलाया। ताकि पंचायत घर को साफ सुथरा रखा जा सके।
-----------------
ब्लॉक दिवस के मौके पर डीसी को बताई क्षेत्र की समस्याएं
ज्यौड़ियां। तहसील के ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा में बुधवार को उपायुक्त अंशुल गर्ग ने ब्लॉक दिवस पर बैठकें कर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। तहसील ज्यौड़ियां की पंचायत गुढ़ा जगीर में लोगों से भेंट कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान भलवाल ब्राह्मणा के जिला विकास परिषद के सदस्य भूषण बराल ने कुछ समस्याओं से डीसी को अवगत कराया।
इनमें मुख्य तौर पर गैर कानूनी तौर पर हो रहा रेत खनन, रॉयल्टी के तौर पर वसूली जा रही अधिक राशि, सड़क, तालाबों की ओर ध्यान दिया जाए, पानी और बिजली संबंधी क्षेत्र के लोगों की जो समस्याएं हैं, उनको डीसी के समक्ष रखा। भूषण बराल ने डीसी से अनुरोध किया कि हमारे क्षेत्र के लोग शांति प्रिय हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्व माहौल खराब कर रहे हैं। वह नशे के माध्यम से युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पंचायत घरों को जमीन दी है उनको वहां चौकीदार लगाया जाए ताकि उनके साथ न्याय हो सके ।
कार्यक्रम में सहायक जिला आयुक्त, एसडीएम अखनूर गोपाल सिंह, बीडीओ भलवाल ब्राह्मण, कैप्टन गुल्लू राम, सरपंच गुढ़ा जागीर वरिंदर कुमार बब्बी, प्रीतम लाल शर्मा और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं खौड़ की पंचायत कलीठ और पजंतूत में भी ब्लाक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ, बीडीसी खौड़ बलबीर सिंह सरपंच राजेंद्र सिंह भाऊ सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें