ब्लसांबा। सरकार के निर्देश का जिला प्रशासन ने पालन करते हुए बुधवार को तीन ब्लॉक मुख्यालयों पर दूसरा ब्लॉक दिवस मनाया। इसमें विजयपुर, सुंब और घगवाल में उठाए गए सभी मुद्दों को सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और पंचायत संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के जरिये तेजी से निपटारा किए जाने के बारे में अधिकारियों ने भरोसा दिया।
बुधवार को सुंब, विजयपुर और घगवाल में ब्लॉक आयोजित किया गया। जहां प्रभारी अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को सुना और उनमें से अधिकांश को मौके पर ही निपटारा किया। प्रभारी अधिकारियों में सुंब ब्लॉक के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सूरम चंद शर्मा, ब्लॉक विजयपुर के लिए असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू जितेंद्र मिश्रा और घग्वाल ब्लॉक के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट घग्वाल राम केश शर्मा शामिल थे। सरपंचों, पंचों और आम जनता ने प्रभारी अधिकारियों के समक्ष विभिन्न स्थानीय मुद्दों को उठाया। जैसे बिजली तारों की मरम्मत, खेल मैदानों का निर्माण, तारकोल, जलापूर्ति योजनाओं में आदि। प्रभारी अधिकारियों ने संबंधित विभागों के प्रमुखों को मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया। ब्लॉक दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि 153 प्रतिभागियों ने समारोह में भाग लिया था, इसके अलावा निगरानी योग्य मापदंडों 420 डोमिसाइल प्रमाणपत्र, 173 श्रेणी प्रमाणपत्र, 07 राजस्व प्रमाणपत्र जारी किए गए थे। 18 राशन कार्ड आधार सीडेड थे, 54 परिवार आयुष्मान भारत में शामिल थे। 1625 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत कवर किया गया, 09 नए केसीसी कार्ड जारी किए गए, मनरेगा के तहत 04 नए विकास कार्य शुरू हुए। 23 शिकायतों का भी निस्तारण किया गया। सरपंचों, पंचों और स्थानीय जनता ने ब्लॉक दिवस आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।