फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की वैष्णो देवी यात्रा पर घमासान: भाजपा ने गंगाजल से 'शुद्ध' किया मार्ग, आगबबूला हुई कांग्रेस

Wed, 15 Sep 2021 11:47 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि कटड़ा में गंगाजल छिड़काव के बाद भाजपा की दोगली राजनीति समझ में आती है। भाजपा नेता हेलिकॉप्टर से दर्शन के लिए आते हैं वीआईपी बनकर जाते है। लेकिन राहुल गांधी ने माता के दर्शन पैदल चलकर किए, यही बात भाजपा को चुभ गई है।
विज्ञापन
वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पैदल चलते राहुल गांधी, फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के उपरांत कटड़ा के मुख्य स्थानों पर गंगाजल का छिड़काव करने पर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा से माफी मांगने को कहा है। बुधवार को प्रेसवार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगाजल का अपमान किया है। जूते और चप्पल पहनकर गंगाजल का छिड़काव किया गया। इतना ही नहीं राहुल गांधी के आने पर भाजपा की ओर से कटड़ा की धरती को अपवित्र करार दिया गया, जोकि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है।

विज्ञापन


पार्टी के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सांसद कटड़ा में सिर्फ माता के दर्शनों के लिए आए थे, जहां उन्होंने राजनीति से जुड़ी कोई भी बात नहीं की। जम्मू से कटड़ा और पुराने दरुड़ गांव तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए पार्टी के झंडे भी लहराए लेकिन भाजपा ओछी राजनीति कर रही है। यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने माता के भवन पर जाकर झंडा फहराया और नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
विज्ञापन


कहा कि कटड़ा में गंगाजल छिड़काव के बाद भाजपा की दोगली राजनीति समझ में आती है। भाजपा नेता हेलिकॉप्टर से दर्शन के लिए आते हैं वीआईपी बनकर जाते है। लेकिन राहुल गांधी ने माता के दर्शन पैदल चलकर किए, यही बात भाजपा को चुभ गई है।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा मार्ग पर किया गंगाजल का छिड़काव
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि सांसद राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा मार्ग पर गंगाजल का छिड़काव किया। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत में घमासान मचा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें