फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: परगवाल में भाजपा ने की संगठनात्मक बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मंगलवार को मंडल प्रधान वरिंद्र सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन के साथ-साथ आगामी रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर अखनूर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शिवदेव सिंह और पूर्व विधायक तथा जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। संगठन की नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सभी पकाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए एकजुट हो जाएं। सभी कार्यकर्ता मेहनत से हर बूथ पर कार्यकर्ताओं से संपर्क शुरू करें। क्योंकि जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है। बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले इस काम को ईमानदारी से करने पर जोर भी दिया गया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक कैप्टन शोभाराम पूर्व उपाध्यक्ष किसान सलाहकार बोर्ड दलजीत सिंह चिव, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश भगत, जिला संयोजक सीमा प्रखंड जय सिंह, सरपंच जसपाल सिंह, ओमप्रकाश, कश्मीर सिंह, महामंत्री गौरव सिंह, पूर्व मंडल प्रधान रमेश खजूरिया, रतन सिंह, रमेश सिंह, परगवाल प्रखंड के टीम कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें