फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारत जोड़ो यात्रा का लोगों में दिख रहा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। कांग्रेस पार्टी की तरफ से मंगलवार को कस्बे में बैठक की गई। इसमें कांग्रेस पार्टी की जम्मू-कश्मीर में पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वह पार्टी की इस भारत जोड़ो यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा लखनपुर से जम्मू-कश्मीर में दाखिल होगी और कठुआ से होते हुए जम्मू पहुंचेगी। कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी जम्मू के सतवारी चौक में कार्यकर्ताओं के समूह को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सुनने के लिए आरएस पुरा तथा सुचेतगढ़ क्षेत्र से भी हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है उससे पता चलता है कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता काफी दुखी है। जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने वापसी की है, उससे लगता है कि जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री भूषण लाल डोगरा, जतिंदर भगत, श्याम लाल मेहरा, अजायब सिंह मोटन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भाजपा ने बेचने का कार्य किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य का दर्जा वापस देने के साथ विधानसभा के चुनाव कसाए जाएं, ताकि लोगों द्वारा बनाई सरकार लोगों की दिक्कतों का समाधान कर सके। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ताओं सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें