फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर विधान परिषद् चुनाव में भाजपा ने जीती 6 में से 3 सीटें

Mon, 17 Apr 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर एमएलसी चुनाव में भाजपा को बड़ी रणनीति जीत हासिल हुई है। विधानसभा में दूसरे नंबर की पार्टी होने के बावजूद भाजपा को छह में से तीन सीटें जीतने में कामयाबी मिली। यहीं नहीं, एमएलसी चुनाव के बहाने भाजपा ने कश्मीर में अपनी जड़ों को भी मजबूत करने का काम किया। सीटों के मामले में नंबर एक पार्टी पीडीपी की रणनीतिक हार का सामना करना पड़ा। पीडीपी को नेकां और कांग्रेस के समान एक-एक सीट ही हासिल हो पाई। 
विज्ञापन


भाजपा की जीत का सेहरा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की अगुवाई में प्रदेश में पार्टी के रणनीतिकारों को दिया जा रहा है। एमएलसी चुनाव के बहाने भाजपा कश्मीर में अपनी जमीन को और मजबूत करने में कामयाब रही है। कुल छह सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा ने कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी पंडित गिरधारी लाल रैणा को निर्विरोध जिताने में कामयाबी हासिल की।

इससे पूर्व भी भाजपा ने कश्मीर से कश्मीरी पंडित सुरेंद्र अंबरदार को एमएलसी बनाया हुआ है। विधान परिषद में भाजपा के कश्मीरी पंडित समुदाय से दो एमएलसी होने से विस्थापित कश्मीरी बिरादरी में भाजपा की पैठ और मजबूत हो गई है। पीडीपी के मुकाबले भाजपा ने दो सीटें ज्यादा जीतीं। यह भी भाजपा की रणनीतिक तौर पर भी जीत को दर्शाता है। सत शर्मा से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा आगे भी जीत का सिलसिला जारी रखेगी। 
विज्ञापन

निर्दलीय विधायकों पर टिकी रही सबकी निगाहें

विधान परिषद् चुनाव - फोटो : डेमो फोटो
एमएलसी चुनाव में मतदान के दौरान लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर अब्दुल रशीद और उधमपुर से निर्दलीय विधायक पवन गुप्ता पर सबकी निगाहें रहीं। सुबह नौ बजे शुरू हुए मतदान में दोपहर 12 बजे तक कुल 89 वोटों में से 83 वोट पड़ चुके थे, लेकिन इंजीनियर रशीद और पवन गुप्ता नहीं पहुंचे थे।

ऐसे में कयास लग रहे थे कि शायद यह दोनों गैरहाजिर रहे, लेकिन दोपहर ढाई बजे के करीब विधायक इंजीनियर रशीद पहुंचे और उन्होंने अपना वोट दिया। पवन गुप्ता करीब साढ़े तीन बजे मतदान करने पहुंचे।

सूत्रों की माने तो रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पवन गुप्ता को फोन किया था और दोनों में लंबी बातचीत भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद पवन गुप्ता का वोट भाजपा की झोली में नहीं आया। 
विज्ञापन

विजयी उम्मीदवारों ने जीत का श्रेय पार्टियों को दिया

विधान परिषद् चुनाव - फोटो : डेमो फोटो
एमएलसी चुनाव में सोमवार को विजयी रहे उम्मीदवारों में भाजपा के विक्रम रंधावा और कांग्रेस के ठाकुर बलवीर सिंह ने जीत का श्रेय अपनी पार्टियों को दिया। रंधावा ने कहा कि मतदान के आखिरी चरण तक भ्रम की स्थिति रही, लेकिन अपनी पार्टी भाजपा और बावे वाली माता पर उन्हें पूरा भरोसा था और आखिरी में उनकी जीत हुई। कांग्रेस के बलवीर ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें मौका दिया और उनकी जीत हुई। वह पार्टी के आभारी हैं और कांग्रेस की जो आकांक्षाएं उनसे हैं वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें