फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 से बड़ी जीत दर्ज करेगी भाजपा, लोगों को चुनावों का बेसब्री से इंतजार: रवींद्र रैना

Tue, 12 Mar 2019 06:56 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने दावा किया है कि 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा 2014 से बड़ी जीत दर्ज करेगी। यह चुनाव बेहतर भविष्य तय करेंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर हुआ है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव प्रबंधन में अहम भूमिका निभाए। 
विज्ञापन


मंगलवार को त्रिकुटा नगर पार्टी मुख्यालय में प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक में रैना ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता सभी छोटे और बड़े क्षेत्र में जाकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करे। प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और लोग चुनाव को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राज्य के हर सीट पर ध्यान केंद्रित कर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में पूर्व की जीतों से बड़ी जीत दर्ज करेगी। 

केंद्र में मोदी सरकार फिर आएगी। महासचिव (आर्गनाइजेशन) अशोक कौल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता जमीनी स्तर की हर गतिविधियां में शामिल हों। व्यक्तिगत तौर पर प्रत्येक सीट को हासिल करने के लिए काम किया जाएगा। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों में सांसद जुगल किशोर शर्मा, शमशेर सिंह मन्हास, अशोक खजूरिया, डा. निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, सत शर्मा, पवन खजूरिया, अरुण गुप्ता, गुलाम अली, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें