फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में भाजपा निकालेगी रथयात्रा, 37 विधानसभा क्षेत्रों से संकल्प पत्र के लिए मांगे जाएंगे सुझाव

Tue, 05 Feb 2019 02:24 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन
भाजपा की ओर से रियासत में पहली बार रथयात्रा निकाली जाएगी। पूरे एक महीने तक जम्मू संभाग की दो लोकसभा क्षेत्रों में रथयात्रा के दौरान लोगों से फीडबैक लिए जाएंगे। पार्टी का संकल्प पत्र तैयार करने में इन सुझावों को तवज्जो दी जाएगी। जम्मू से छह फरवरी को यह रथ लोकसभा क्षेत्रों में निकलेगा।
विज्ञापन


जम्मू और उधमपुर लोकसभा सीट के तहत 37 विधानसभा हैं। इन सभी विधानसभा में यह रथ घूमेगा। रथ में सुझाव पेटिका होगी। इसमें लोग सुझाव दे सकते हैं कि वे भाजपा से क्या उम्मीदें करते हैं। किन मुद्दों को पार्टी अपने संकल्प पत्र में शामिल करे। इसके साथ ही लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी उनकी राय जानी जाएगी। इन दोनों के साथ ही प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

उनके विचार को भी संकल्प पत्र में स्थान देने की कोशिश की जाएगी। रथयात्रा के राज्य प्रभारी अरुण गुप्ता ने बताया कि मन की बात मोदी के साथ के तहत छह फरवरी से दो रथ जम्मू संभाग के दोनों लोकसभा क्षेत्रों में घूमेंगे। जम्मू सीट के 20 व उधमपुर सीट के 17 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन


रथ में सुझाव पेटिका के साथ ही पार्टी  मुख्यालय, जिला कार्यालय तथा विधानसभा क्षेत्रों के चुनिंदा स्थानों पर इसकी व्यवस्था की जाएगी। मिस कॉल से भी सुझाव दिए जा सकते हैं। साथ ही वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

इन्हें बनाया गया लोकसभा प्रभारी
जम्मू लोकसभा के लिए पूर्व मंत्री सत शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ सूरज सिंह को लगाया गया है। उधमपुर के लिए पूर्व मंत्री शक्ति परिहार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। रघुनंदन सिंह उनका सहयोग करेंगे।

नारायण को सुझाव पेटिका का जिम्मा
राज्य उपाध्यक्ष कुंवर नारायण सिंह को सुझाव पेटिका समिति का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ पवन खजूरिया व कश्मीरा सिंह होंगे। यह समिति सभी विधानसभा क्षेत्रों में पेटिका के लिए जगह चयनित कर पेटिका लगवाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें