फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर समेत घाटी की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को फहराया जाएगा तिरंगा: भाजपा

Sat, 03 Aug 2019 10:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • प्रदेशाध्यक्ष ने आईईडी और हथियार बरादम करने पर सुरक्षा बलों के हौसले की सराहना की
  • राष्ट्र विरोधी ताकतें केवल सुरक्षा बलों की तैनाती से घबराई हुई हैं
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा राज्य के तीनों संभागों (कश्मीर, जम्मू और लद्दाख) की सभी पंचायतों व कस्बों में तिरंगा झंडा फहराएगी। पार्टी मुख्यालय में शनिवार को वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष रैना ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर आईईडी के अलावा अन्य हथियार बरामद कर श्रद्धालुओं व लोगों की जान बचाने के लिए सुरक्षा बलों के हौसले की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। 
विज्ञापन


उन्होंने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का स्वागत करते हुए कहा कि सुरक्षा कर्मी हमारे अपने हैं और सुरक्षा करने वाले हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों की उन्होंने निंदा करते हुए कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें केवल सुरक्षा बलों की तैनाती से घबराई हुई हैं। 

कश्मीर आधारित राजनीतिक दलों के नेताओं की घबराहट के सवाल पर रैना ने कहा कि कश्मीर के नेताओं को लग रहा है कि उन्हें काले चिट्ठे सामने आ सकते हैं। इसलिए वह घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी एडवाइजरी श्रद्धालुओं व आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी की गई। सुरक्षा बलों को इनपुट मिले थे कि पाकिस्तान की मदद से कुछ घुसपैठिए हमारी सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राज्य के विकास के लिए सभी उचित कदम उठा रही है। केवल कुछ काली भेड़ों को छोड़ कर रियासत के लोगों को मोदी सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि वह देश व राज्य के हित में फैसला लेंगे। उन्होंने रियासत के लोगों से अपील की कि वह अपने घरों, दुकानों, गलियों व मोहल्लों में तिरंगे झंडे लगाएं। इस अवसर पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, युद्धवीर सेठी, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी आदि भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें