फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने फिर की नापाक हरकत, सीजफायर का किया उल्लंघन, सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

Sat, 03 Aug 2019 10:31 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शनिवार रात करीब सवा आठ बजे सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमापार से भारी गोलाबारी की गई साथ ही मोर्टार दागे। पाक ने यह नापाक करतूत पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में की है। भारतीय सेना सीजफायर का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। साथ ही आपको बता दें कि 100 से अधिक आतंकी भारतीय सीमा के अंदर घुसने की फिराक में हैं। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी कर घुसपैठ की कोशिशें कराई जा रही हैं।
विज्ञापन






जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए सेना ने पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर के एक फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई। सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया। 

 

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 36 घंटे में पाकिस्तान ने घाटी में शांति को बाधित करने तथा अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की कई कोशिशें कीं। इनमें एक बैट हमला भी था। घाटी में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया। 

अमरनाथ यात्रा ट्रैक से स्नाइपर राइफल, आईईडी, पाकिस्तान निर्मित लैंडमाइन की बरामदगी साफ तौर पर दर्शाती है कि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों में शामिल है। सुरक्षा बल एलओसी तथा घाटी में इन नापाक हरकतों का लगातार जवाब दे रही है। किसी भी नापाक हरकत को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञात हो कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में 30 जुलाई को सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कर तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें