फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी हासिल करेगी मिशन 44 प्लस: हुसैन

Wed, 26 Nov 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने बुधवार को कुपवाड़ा जिले के लोलाब के लालपुरा गांव में एक रैली की। सभा को संबोधित करते हुए हुसैन ने कहा कि भाजपा का इस बार चुनावों में कई महत्वपूर्ण मुद्दे लेकर उतरी है, जिसमें भ्रष्टाचार के साथ साथ वंश परंपरा का खात्मा शामिल है ताकि लोगों को अच्छी सरकार मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब प्राप्त करने के लिए लोगों को भाजपा को वोट डालना होगा। शाहनवाज़ ने कहा कि जिस तरह से लोगों का प्यार भाजपा को कश्मीर में मिल रहा है उसको लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी मिशन 44 प्लस को हासिल करने में सफल रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान लोगों का भाजपा के साथ इकट्ठा देखकर सांगरी, नका और पीडीपी में  काफी निराशा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का तो वजूद ही ख़त्म हो गया है और जैसे उसे केंद्र और राज्य में सत्ता से हाथ धोना पड़ा वो ही हाल राज्य में नेकां और पीडीपी का होगा।
विज्ञापन


शाहनवाज के अनुसार, अब राज्य की जनता ने मन बना लिया है कांग्रेस के साथ साथ अन्य दलों को सबक सिखाने का जिसको देख लग रहा है कि जम्मू कश्मीर के लिए अच्छे दिन आने वाले हैं जबकि नेकां और पीडीपी के बुरे दिनों की शुरुआत होने वाली है। शनवाज़ हुसैन उत्तरी कश्मीर के लोलाब में भाजपा प्रतियाशी अब्दुल रशीद ज़रगर के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें