फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता के जयघोष साथ एकता के लिए दौड़े भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रविवार सुबह जम्मू में भाजपा ने रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। डॉ. पदमा सचदेव महिला कॉलेज गांधीनगर के बाहर से शुरू हुई रन फार यूनिटी बाहु प्लाजा स्थित सेंट्रल पार्क में संपन्न हुई।
विज्ञापन

भारत माता की जयघोष और तिरंगे झंडे हाथों में लिए भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं ने दौड़ में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा, मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा आदि मौजूद रहे।
तरुण चुघ ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के प्रथम गृहमंत्री के रूप में देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के शानदार कार्यो को पूरा सम्मान व मान्यता देने के साथ साथ हर वर्ष उनकी जयंती मनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा अगर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को जम्मू कश्मीर के मामलो को देखने देते तो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को सात दशक तक जो पीड़ा झेलनी पड़ी वह नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें