फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कांग्रेस के जम्मू स्थित संभागीय मुख्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि व प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही उनके कार्यों को याद किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष मूला राम ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने देश को मजबूत राष्ट्र बनाने के साथ-साथ विश्वभर में गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने सरदार पटेल के गृहमंत्री के रूप में शानदार कार्यों का भी उल्लेख किया। उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की ख्याति को विश्व भर में फैलाया है। मजबूत और सक्षम नेतृत्व का परिचय देते हुए एतिहासिक फैसले लिए हैं। इस अवसर पर योगेश साहनी, पवन रैना, संजीव पांडा, कमल सिंह, विजय शर्मा, सुरेश डोगरा, द्वारिका, चौधरी वफा, कर्नल स्वर्ण सिंह, डॉ. कर्ण भगत, राजवीर सिंह, गजन सिंह और साहिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें