फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने कांग्रेस को सुनाई खरी खोटी

Mon, 02 Nov 2015 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी ने आज कांग्रेस के उस बयान का विरोध किया, जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि साम्प्रदायिकता फैलाकर जम्मू कश्मीर के लोगों को विभाजित किया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी का राज्य में विहित स्वार्थ विकास और सामान्य स्थिति को पुनर्जीवित करना है।
विज्ञापन


यह बेहद अपमानपूर्ण और अनैतिकता है कि कांग्रेस लोगों को यह कह रही है कि बीजेपी राज्य में साम्प्रदायिकता फैलाकर जम्मू कश्मीर के लोगों को विभाजित कर रही है। यह कहना है बीजेपी के प्रवक्ता अरूण गुप्ता का। उन्होंने कहा कि हर कोई अंत में रोजगार, भोजन और आश्रय का आश्वासन चाहता है।

यही विकास का फल है और भाजपा का विहित स्वार्थ जम्मू कश्मीर में यही है। गुप्ता ने कांग्रेस से पूछा कि क्या सरकार ऐसा करके राज्य में सांप्रदायिकता फैला रही है? क्या विकास ओर समृद्घि ही साम्प्रदायिकता फैलाना है? दो खिलाड़ियों ने दशकों शासन के बाद राज्य को बीच मझधार में छोड़ दिया है।
विज्ञापन


बीजेपी और पीडीपी मिलकर दोबारा राज्य में सामान्य स्थिति लाना चाह रही है।अरूण ने कहा कि पिछले महीने लेह परिषद चुनाव में मिली करारी हार के बाद ही कांग्रेस ऐसे बेतुके बयान दे रही है।कांग्रेस राज्य में रोजगार है कि नहीं ये देखने की बजाए धर्मनिरपेक्षता की डबल बात कर रही है।

गुप्ता ने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की भारत विरोधी उत्साह के पीछे की मंशा पर भी सवाल उठाया। नेका के साथ-साथ कांग्रेस ने भी विलय दिवस का पूरजोर विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या वो जम्मू कश्मीर के देश में विलय पर असल में लोगों को भ्रमित नहीं कर रहे?

क्या वे साम्प्रदायिकता के आधार पर लोगों को भड़काने की कोशिश नहीं कर रहे? कांग्रेस की लेह परिषद चुनाव में मिली करारी हार पर अरूण गुप्ता ने कहा कि लददाख के लोग काफी तेज हैं और वो जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए। यहां लोग विकास चाहते हैं और कांग्रेस और नेकां चुनाव में लेह के लोगो को ये भरोसा दिलाने में नाकामयाब रही है।
विज्ञापन


एक बार जब विकास का परिणाम दिखने लगेगा, तो कश्मीरियों की भी आंखे खुल जाएंगी और वो दोनों पार्टियों से नफरत करने लगेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें