फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या घर के भेदियों से परेशान है भाजपा?

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कच्ची छावनी स्थित मुख्यालय पर अब हर आने जाने पर तीसरी नजर रहेगी। विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यालय में आने जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के दौरान पार्टी मुख्यालय में नेताओं जिसमें केंद्रीय स्तर के नेता भी शामिल हैं, के पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों को लगाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद ही जम्मू स्थित भाजपा मुख्यालय में पहुंचने वाले लोगों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हो चुकी है।

अब विधानसभा चुनाव की बारी है। ऐसे में पार्टी में हलचल बढ़ चुकी है। भीड़ में संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों को अहम स्थानों पर लगाया जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता बलवीर राम रतन के अनुसार हर आने जाने वालों पर अब सीसीटीवी कैमरे से नजर रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पार्टी ने लांच किया आल इन वन नंबर

विधानसभा चुनाव में रियासत में अधिकतम लोगों तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने के मकसद से भाजपा आईटी सेल की ओर से वीरवार को आल इन वन नंबर को लांच किया गया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव अभियान कमेटी के सचिव सत शर्मा सीए, आईटी सेल के राज्य संयोजक जयदेव रजवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शमशेर सिंह मन्हास और प्रवक्ता अरुण कुमार गुप्ता व एक्स सर्विसमैन सेल के राज्य संयोजक ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने 07304473044 आल इन वन नंबर को लांच किया।

शमशेर सिंह मन्हास ने इस अवसर पर्र आईटी सेल टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस नंबर से सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकती है।

इस अवसर पर जयदेव रजवाल ने कहा कि आईटी सेल ने पहले वाटस एप, मिस्ड काल, एसएमएस आदि के लिए अलग-अलग नंबर जारी किए हुए थे। अब कामन सिंगल नंबर को लांच किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें