फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: भाजपा ने पंचायत चुनाव की रणनीति पर की चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष ने ली बैठक

Mon, 15 Oct 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Ravindra Raina - फोटो : फाइल
विज्ञापन
स्थानीय निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व मंत्री सत शर्मा और एमएलसी अशोक खजूरिया की मौजूदगी में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। पार्टी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्र्ता अब पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायत से संसद तक हर चुनाव को जीतने के लिए लड़ती रही है। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रियासत में पंचायत चुनाव गैर पार्टी आधार पर होने है पर इसके बावजूद पार्टी नेताओं को भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए उम्मीदवारों को चुनना है। पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि जमीनी स्तर के चुनाव में उम्मीदवारों की निजी पहचान व व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर उन्हें पार्टी का समर्थन देना चाहिए।
विज्ञापन


महासचिव संगठन अशोक कौल ने इस अवसर पर पार्टी नेताओं व जिला अध्यक्षों से कहा कि वह जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को पंचायतों में सक्रिय करें और पार्टी समर्थित उम्मीदवार जीते इसके लिए पूरे प्रयास किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें