फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रवींद्र रैना का राहुल गांधी पर वार, बोले- जम्मू कश्मीर पर कांग्रेस की बड़ी भूलों पर मांगें माफी

Wed, 18 Jan 2023 09:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रविंद्र रैना ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही जम्मू कश्मीर का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान और चीन के अवैध कब्जे में चला गया। उन्होंने कहा देश को कमजोर करने की बातें और आतंकवाद को समर्थन करने वाले लोगों के साथ राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Ravinder Raina - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा है कि राहुल गांधी को जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों की तरफ से की गई बड़ी भूलो के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस और राहुल गांधी के परिवार ने जम्मू कश्मीर में तिरंगे झंडे के अलावा सात दशक तक एक और झंडा यहां तक परमिट सिस्टम शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 की समाप्ति कर सही मायने में भारत जोड़ने और जम्मू कश्मीर के एकीकरण का काम किया है। पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता में रवींद्र रैना ने यह बातें कहीं।

विज्ञापन


रविंद्र रैना ने कहा कि पंचायतों और स्थानीय निकायों को देश के अन्य हिस्सों की तरह संविधान का 73वां और 74वां संशोधन तक कांग्रेस लागू नहीं करवा पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के लोगों को सशक्त बनाने का काम किया है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर, पश्चिमी पाकिस्तान के रिफ्यूजियों, वाल्मीकि समाज, गोरखा समाज और पहाड़ियों के साथ न्याय किया है। उन्होंने कहा गांधी परिवार की अगुवाई में कांग्रेस की गलतियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा राहुल गांधी को यी भी जवाब देना चाहिए कि 1947 में देश का बंटवारा क्यों किया गया।

उन्होंने कहा कांग्रेस के शासनकाल में ही जम्मू कश्मीर का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान और चीन के अवैध कब्जे में चला गया। उन्होंने कहा देश को कमजोर करने की बातें और आतंकवाद को समर्थन करने वाले लोगों के साथ राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जम्मू कश्मीर में की हत्या कैसे हुई, इसका जवाब भी राहुल गांधी को देना होगा। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, चंद्र मोहन गुप्ता, प्रिया सेठी भी अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें