फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने कश्मीर में शुरू किया प्रचार, बोले-बीडीसी चुनाव में 95 फीसदी सीटों पर जीत का दावा

Tue, 01 Oct 2019 12:03 AM IST
Pranjal Dixit अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक)
विज्ञापन
ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल (बीडीसी) चुनावों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। उसने घाटी में प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा को उम्मीद है कि घाटी की 95 सीटों पर वह अपना परचम लहराएगी। 24 अक्तूबर को होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा के पंचों व सरपंचों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन


भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर कहते हैं कि यहां के जो क्षेत्रीय राजनीतिक दल थे उन्होंने कभी नहीं चाहा कि यहां पंचायती राज मजबूत हो। इन दलों की नजर में केवल विधानसभा और लोकसभा के चुनाव ही लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लोगों से गली मोहल्ले तक विकास पहुंचाने का जो वादा किया था ये चुनाव उसी का हिस्सा हैं।

अल्ताफ ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वर्तमान में कोई पंच-सरपंच बंद नहीं है, अगर कोई बंद है तो वो लोग बंद हैं जिन्होंने 70 वर्षों तक देश को लूटा। उन्होंने कहा कि बीडीसी चुनावों को लेकर आज श्रीनगर में एक एहम बैठक हुई जिसमें 10 बीडीसी इलेक्शन इंचार्ज और 115 ब्लाक इंचार्ज की सूची तैयार हो गई है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हर ब्लाक में जाकर इन चुनावों के फायदे लोगों को बताएं।
विज्ञापन


चुनाव से काफी उम्मीदें
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के ब्लाक देवसर के सरपंच विजय रैना ने बताया कि काफी ख़ुशी है कि पिछले 72 सालों में यह चुनाव हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने अपना चेयरमैन चुनने का मौका दिया है इसके लिए धन्यवाद करते हैं। इससे इलाके को काफी लाभ मिलेगा। केंद्र से आने वाला फंड ज़मीनी स्तर तक पहुंचेगा। वहीं अनंतनाग जिले के अच्छाबल ब्लॉक के एक अन्य पंच मोहम्मद मकबूल गनई ने कहा कि इस चुनाव से काफी उम्मीदें हैं। मकबूल ने कहा कि इससे गरीब से गरीब आदमी का लाभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें