फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: रामबन में फिर दिखा संदिग्ध, महिला से मोबाइल लूटा, तलाशी अभियान जारी

Mon, 30 Sep 2019 10:30 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के बटोत इलाके में सेना की वर्दी पहने एक संदिग्ध के महिला से मोबाइल लूटने की घटना के बाद इलाके में आतंकियों के मौजूदगी होने की आशंका जताई जा रही है। सेना ने सर्च अभियान भी चलाया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह तिंग्राला इलाके की रहने वाले शिक्षिका अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इसी बीच सुनसान इलाके में सेना की जैसी वर्दी पहने व्यक्ति ने महिला को रोका और उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गया। महिला द्वारा जानकारी देने पर लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सैन्य और पुलिस कर्मियों ने इलाके को कई घंटे खंगाला लेकिन संदिग्ध का सुराग नहीं मिल पाया। 

घटनास्थल से कुछ दूर महिला का मोबाइल तो मिल गया लेकिन उसका सिम गायब था। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। महिला की जानकारी के आधार पर संदिग्ध का स्केच तैयार करने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध उसी ग्रुप का सदस्य हो सकता है, जिसने शनिवार को रोड आपेनिंग पाटी (आरओपी) पर ठौर इलाके में ग्रेनेड हमला किया था।
विज्ञापन


बटोत मुठभेड़ से फरार दो आतंकियों की तलाश 
सुरक्षा बलों ने शनिवार को बटोत मुठभेड़ के दौरान फरार दो आतंकियों हारून वानी और नावेद की तलाश में अभियान तेज कर दिया है। मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर ओसामा बिन जावेद को उसके दो सहयोगियों जाहिद और फारूक के साथ मार गिराया था। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि दोनों आतंकी हारून और नावेद इसी इलाके में छिपे हुए हैं। इसके साथ ही किश्तवाड़ में भी मास्टर माइंड अमीन उर्फ जहांगीर सरूरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें