फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: BJP की हिना ने पोलिंग स्टाफ को जड़ा थप्पड़?

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान करीब दर्जन भर हिंसक घटनाएं हुईं। इस दौरान दो भाजपा प्रत्याशियों पर मतदान केंद्रों में जाकर मतदाताओं और पोलिंग स्टाफ से झड़पें होने के आरोप भी लगाए गए हैं। भाजपा के शोपियां से प्रत्याशी जावेद अहमद कादरी पर मतदान केंद्र पर पहुंचकर एक प्रत्याशी के समर्थक को पीटने का आरोप है।
विज्ञापन


वीडियो नीचे देखें

सूत्रों की मानें तो कादरी को कैमरे पर एक व्यक्ति को पीटते भी देखा गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला का कहना है कि एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, अब कानून अपना काम करेगा। इसके अलावा भाजपा की अमीराकदल से प्रत्याशी डॉक्टर हिना भट पर एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर पोलिंग अफसर को थप्पड़ मारने का आरोप है। हालांकि, इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।


Trending Videos
विज्ञापन

देखें वीड‌ियो, ह‌िना भट ने भी मचाया बबाल

हिना भट ने पोलिंग अफसर से बहस होने की बात स्वीकार की पर थप्पड़ मारने की बात को गलत बताया। जिला चुनाव अधिकारी फारूक अहमद शाह ने बताया कि दोनों पक्षों में मामला सुलझ गया था। लिहाजा, इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

हिना भट ने बताया कि उन्होंने सूचना मिली थी कि उनके पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र (मैथन- ए, बूथ) के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था जबकि मतदान शुरू हुए दो घंटे हो चुके थे। इस पर वे मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने देखा कि चुनाव अधिकारी मलिक सुहेल एक बुजुर्ग महिला के साथ ईवीएम के पास खड़ा था और उस महिला को बटन दबाने को कह रहा था।

इस पर उन्होंने पोलिंग अधिकारी को डांटा। इससे दोनों में बहस हो गई। इसके बाद वहां मजिस्ट्रेट निसार बुखारी और पुलिस टीम भी पहुंची और मामला सुलझा लिया गया। हिना भट के मतदान केंद्र से बाहर निकलने पर नेकां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें