फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में मोदी की रैली से भाजपा के चुनाव अभियान का होगा आगाज, पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत

Sun, 03 Feb 2019 12:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
pm modi rally - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू के विजयपुर में रैली कर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा के थ्री प्लस टारगेट का शंखनाद करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में कुल छह लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। इस बार भाजपा थ्री प्लस टारगेट के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। कम से कम 2014 जैसे प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश होगी।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना से लेकर राष्ट्रीय महासचिव राम माधव प्रदेश भाजपा नेतृत्व को बता चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन फरवरी को राज्य के दौरे से लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में भाजपा का चुनाव अभियान का भी आगाज कर देंगे। इसलिए भाजपा ने रैली को महा रैली में बदलने के लिए पूरी मेहनत की है। 

प्रधानमंत्री मोदी की महा रैली में करीब दो लाख लोगों को एकत्रित करने के  लिए प्रदेश भाजपा नेता व कार्यकर्ता पिछले र्कई दिनों से दिन रात काम में लग रहे हैं। मोदी के दौरे में रियासत में 44 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन होना है। इनमें जम्मू संभाग में 35 हजार करोड़ की परियोजनाएं शामिल हैं। ऐसे मुख्य तौर पर जम्मू संभाग की पार्टी मानी जाती भाजपा गदगद है और इसे भुनाने की कोई कमी नहीं छोड़ेगी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से लेकर महासचिव और सांसदों से लेकर पूर्व मंत्री और विधायक व एमएलसी ने प्रधानमंत्री मोदी की महारैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में अपने बलबूते सरकार का नारा देगी भाजपा
लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होंगे या नहीं, इसकी स्थित चुनाव आयोग ही स्पष्ट करेगा, लेकिन प्रदेश भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपने बलबूते सरकार का नारा अपना लिया है। इस नारे के दम पर वह आगामी चुनाव लड़ने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें