फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर हो रहे भाजपा-पीडीपी के रिश्ते : निर्मल सिंह

Fri, 06 May 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अपने कार्यालय में मौजूद उपमुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में दस माह तक चली गठबंधन सरकार का अनुभव भाजपा और पीडीपी के रिश्तों को मजबूत करने में प्रेरणा स्रोत साबित हो रहा है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने एक एजेंसी के साथ बातचीत में कहा कि पीडीपी कश्मीर केंद्रित पार्टी रही है तो भाजपा को जम्मू संभाग का रुझान मिला है। एजेंडा आफ एलायंस के तहत पूर्ववर्ती दस महीने की सरकार असल में मंथन काल रहा जो अब दोनों दलों के गठबंधन को मजबूती प्रदान कर रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पांच वर्ष का कार्यकाल अभी शेष है, जिसे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप चलाया जाएगा। केंद्र से मिले 80 हजार करोड़ के पैकेज के सही क्रियान्वयन पर राज्य सरकार का मुख्य फोकस होगा। उन्हाेंने एम्स, आईआईटी, जम्मू कृत्रिम झील, बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं को पूरा करने साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था पर जोर दिया।
विज्ञापन


राज्यपाल शासन के दौरान लिए गए फैसलों पर डिप्टी सीएम ने कहा यह निर्णय पूर्ववर्ती मुफ्ती सरकार ने लिए थे, जिसे राज्यपाल ने आगे बढ़ाया। उन्होंने दावा करते हुए कहा नई सरकार के एक महीने के कार्यकाल में ही कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इससे विकास को रफ्तार मिल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें