फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कानून अपना काम कर रहा'

Fri, 06 May 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि मोदी सरकार अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस के साथ राजनीतिक द्वेष की भावना से काम नहीं कर रही है। इसमें कानून अपना काम कर रहा है। खन्ना ने शुक्रवार को  भाजपा के नए मुख्यालय में जम्मू शहर के 12वीं के 35 टॉपरों को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ये शब्द कहे। 
विज्ञापन



खन्ना ने कहा भाजपा राजनीतिक बदले की भावना में यकीन नहीं करती है। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कानून अपना काम कर रहा है। जम्मू कश्मीर में भाजपा के घटक दल पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन के चार अप्रैल को कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बावजूद अभी तक अपना पदभार न संभालने के सवाल पर खन्ना ने कहा सज्जाद गनी लोन भाजपा के अहम सहयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है पारिवारिक कारणों से उन्होंने अभी तक मंत्रालय का पदभार ग्रहण नहीं किया है। उन्होंने कहा यदि मंत्रालय के मसले पर कोई नाराजगी है तो उस पर बात की जाएगी। 
विज्ञापन


1984 के दंगों में जगदीश टाइटलर के माफी मांगने के संबंध में पूछे सवाल के जवाब में खन्ना ने कहा माफी मांगने से किसी का जुर्म कम नहीं हो जाता। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव और अकाली दल से गठबंधन और राज्य सभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से संबंधित सवालों पर खन्ना ने कहा भाजपा और अकाली दल गठबंधन मजबूत है।

उन्होंने कहा यदि नवजोत सिंह सिद्धू ने कोई बयान दिया है तो यह उनकी व्यक्तिगत बयान हो सकता है, भाजपा का नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का कोई आधार नहीं है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा भी मौजूद रहे। 

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयार 
स्थानीय निकाय चुनाव पर पूछे गए सवाल पर खन्ना ने कहा भाजपा जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के पक्ष में है। पंचायती चुनाव में भी थ्री टायर सिस्टम हो यह भाजपा का पक्ष रहा है। भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें