फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-पीडीपी ने वोट बैंक के लिए राजनीति की: उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल कान्फ्रेंस के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला ने भाजपा और पीडीपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दोनों दलों ने वोट बैंक के लिए राजनीति की है। विधानसभा चुनाव में दोनों ही दल एक दूसरे के खिलाफ आग उगलते रहे।
विज्ञापन


लेकिन बाद में कुर्सी के लिए दोनों ने ही गठबंधन कर दिया। अवाम दोनों दलों की नीतियों को जान चुकी है। इस दौरान नेकां के साथ समाजवादी पार्टी की स्टेट यूनिट ने विलय किया। उमर ने कहा कि भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही दल विशेष समुदाय के खिलाफ काम करते रहे हैं।

भाजपा और पीडीपी ने एक रणनीति के तहत चुनावों में वोट पाने के लिए काम किया। दोनों दलों ने जनता से वादे करके उन्हें गुमराह किया है।

चुनाव के दौरान पीडीपी ने घाटी के मुसलिम बहुल इलाकों में भाजपा के खिलाफ बोलकर जनता का समर्थन जुटाया। यह रणनीति भाजपा ने अपने क्षेत्रों में की। लेकिन अब जनता के सामने दोनों का चेहरा साफ हो चुका है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

भल्ला ने पूछा, कहां है अब 56 इंच का सीना

पूर्व आवास मंत्री व कांग्रेस नेता रमण भल्ला ने शुक्रवार को कठुआ के राजबाग पुलिस थाने में घायल हुए डीएसपी और कांस्टेबल का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

भल्ला ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस मौके पर भल्ला ने पीएम मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चुनाव से पहले वह 56 इंच के सीने की बात करते थे। अब वह 56 इंच का सीना कहां गया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानकभी सीमावर्ती गांवों पर गोलाबारी करता है, तो कभी आतंकी हमले करवा कर बेगुनाहों की जान लेता है।

उन्होंने कहा कि मसर्रत आलम की रिहाई से आतंकवादियों के हौसले बुलंद हुए हैं। भल्ला ने कहा कि राज्य सरकार को कार्रवाई करते हुए फौरन मसर्रत जैसे लोगों को हिरासत में लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें