फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचलू की गिरफ्तारी पर अड़ी पीडीपी-बीजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़ दंगे के आरोपी पूर्व गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भाजपा और पीडीपी के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा और पीडीपी के सदस्यों ने कहा कि दंगे की जांच कर रहे जस्टिस गांधी आयोग ने किचलू, तत्कालीन आईजी, डीआईजी और डीसी को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


भाजपा के रवीन्द्र रैना, सत शर्मा, गगन भगत समेत तमाम सदस्यों ने किचलू को दोषी बताते हुए कार्रवाई पर जोर दिया। सदस्य आयोग की अंतिम रिपोर्ट का हवाला दे रहे थे।

भाजपा और पीडीपी सदस्यों ने किचलू की गिरफ्तारी और सरकार से इस मसले पर उत्तर की मांग की। सदस्यों ने किचलू की गिरफ्तारी की मांग के लिए नारे भी लगाए। विधायकों ने कातिलों को फांसी देने की मांग की। हंगामे के कारण सदन का कार्यवाही बाधित रही।
विज्ञापन

विधान परिषद के सदस्य हैं किचलू

संसदीय कार्य मंत्री बशारत अहमद बुखारी ने कहा कि सरकार आयोग की रिपोर्ट का अध्ययन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को रिपोर्ट मिल गई है, लेकिन, बजट सत्र की व्यस्तता के कारण उसका अध्ययन नहीं हुआ है। मंत्री के बयान के बाद भी हंगामा जारी रहा।

स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने कहा कि किचलू विधान परिषद के सदस्य हैं इसलिए विधानसभा में यह मसला नहीं उठाया जा सकता। गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला की सरकार में किश्तवाड़ दंगे में आरोप के बाद किचलू को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

बाद में अंतरिम जांच रिपोर्ट में उन्हें बरी किया गया और उन्हें दोबारा मंत्रिमंडल में जगह मिल गई थी। अब अंतिम रिपोर्ट सरकार के पास आई है। किश्तवाड़ में अगस्त 2013 में हुए दंगे में 4 लोग मारे गए थे और 80 घायल हुए थे। बड़ी संख्या में मकानों को जला दिया गया था।
विज्ञापन

'आरोपी को बनाया गया था मंत्री'

भाजपा विधायकों ने किचलू की गिरफ्तारी की मांग पर जोर दिया। नेकां विधायकों ने पूरे मामले की फिर से जांच पर जोर दिया ताकि सच सामने आ सके। नेकां के मो. अकबर लोन ने कहा कि किसी एक व्यक्ति पर दोष मढ़ना उचित नहीं है।

भाजपा विधायक रवींद्र रैना ने कहा कि उमर अब्दुल्ला की सरकार ने ही गांधी आयोग को जांच सौंपी थी और जब आयोग ने किचलू को दोषी बताया है तो उन पर कार्रवाई जरूरी है।

लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री सुनील शर्मा ने बाद में पत्रकारों से कहा कि भाजपा शुरू से कहती आ रही है कि किचलू के कारण ही दंगा हुआ, लेकिन, तब की सरकार ने इसे अनसुना कर उन्हें दोबारा मंत्री बना दिया।

उन्होंने किचलू की गिरफ्तारी की मांग की। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि आयोग ने कोई सिफारिश की है तो कैबिनेट उस पर निर्णय लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें