भाजपा और पीडीपी के दिल मिलने की झलक आम बजट में भी देखने को मिलेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली जम्मू-कश्मीर के लोगों खासकर कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि भाजपा और पीडीपी के बीच अप्रत्याशित गठबंधन को मिसाल बनाने के लिए मोदी सरकार राज्य पर विशेष मेहरबानी दिखाने के प्रयास में है, ताकि यह गठबंधन प्रदेश के लोगों के दिल में उतर सके।
इस प्रयास में केंद्रीय बजट के जरिये सरकार प्रदेश के लिए कुछ अलग से घोषणाएं करने की तैयारी में है। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में गठबंधन की दोस्ती पक्की होने के बाद केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 पर भी अपनी स्थिति साफ कर दी है।