जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के लिए भाजपा और पीडीपी में गठबंधन को अभी थोड़ा समय लगे, लेकिन जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए इन दोनों पार्टियों में गठबंधन लगभग तय हो गया है।
पीडीपी की राज्यसभा की चार में से दो सीटों पर ही उम्मीदवार उतारने की पहल के बाद भाजपा ने भी राज्यसभा चुनाव में दो ही उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा से शनिवार को नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय में बैठक कर दो उम्मीदवार ही मैदान में उतारने पर मंजूरी प्रदान कर दी है।
इनमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और फारूख खान के नाम पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई है। फारूख खान जम्मू-कश्मीर पुलिस में आईजी रह चुके हैं।