फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बजाया चुनावी बिगुल, परिवर्तन यात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने रियासत में चुनाव का बिगुल बजा दिया है। मिशन 44+ के लिए परिवर्तन रैली का सांबा से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कैली मंडी कम्यूनिटी हाल मे रैली का आगाज किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की लोकसभा के लिए जो लक्ष्य रखा गया था, लोगों ने उससे भी अधिक भाजपा को सांसद दिए।अब रियासत में मिशन 44+ का लक्ष्य रखा गया है। उसे भी भाजपा कार्यकर्ता पूरा करेंगे।

'बूथ लेवल पर काम करें कार्यकर्ता'

मदन मोहन मित्तल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अभी से ही मिशन पर काम करना शुरू कर दें। उन्होंने बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को काम करने को कहा।

इस अवसर पर भाजपा जिला इकाई के सभी कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे।

इस अवसर पर भाजपा के सांबा प्रभारी असीम गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गंगा, जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सुभाष भगत, जंगवीर सिंह, संजीव पाधा, ओंकार पाधा, महिला मोर्चा की संतोष भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा मेहनतकश मोर्चा

भाजपा मेहनतकश मोर्चा की राज्य टीम का गठन किया गया है। प्रदेश प्रधान राकेश गुप्ता ने भाजपा महासचिव संगठन अशोक कौल और मोर्चा प्रभारी सतीश शर्मा से परामर्श करने के बाद टीम का गठन किया है।

टीम में अश्विनी गुप्ता, राजेश बड़ू, अश्विनी शर्मा, आसिफ अली, कुलवीर सिंह, कैलाश शर्मा, जोगिंद्र कुमार और अमित जंडयाल को उपप्रधान, राहुल गुप्ता महासचिव, रोहित गुप्ता, विकास गुप्ता, गुलशन अबरोल, बिट्टू भसीन, राकेश कुमार, मोहिंद्र लाल डोगरा और राजेश कुमार साहनी को सचिव, सुभाष चंद्र को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें