फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड: भक्तों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख पार

विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान 28 जून से लेकर अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3, 55,664 जा पहुंचा है।
विज्ञापन


आज बालटाल और नुनवन आधार शिविरों से 2,637 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा की चढ़ाई कर बाबा बर्फानी के दशन के लिए रवाना हुए।

2,605 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन किए। 2,637 श्रद्धालुओं में से 1,584 बालटाल से, जबकि 1,053 पहलगाम के नुनवन से रवाना हुए।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार गुप्ता के अनुसार, अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना ज्यादा है। इस वर्ष चंदनवाड़ी के रास्ते से यात्रा देर से शुरू हुई, लेकिन 28 जून 2014 तक श्रद्धालुओं की संख्या 3,46,752 तक जा पहुंची, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 3,27,507 था।
विज्ञापन

विज्ञापन

ध्वजारोहण के साथ बूढ़ा अमरनाथ यात्रा कल से

बाबा बार्फानी के दर्शन को आज बालटाल से रवाना हुए 1,584 श्रद्धालुओं में से 1,121 यात्री पैदल मार्ग से गुफा की ओर बढे़, जिनमें 855 पुरुष, 250 महिलाएं और 16 साधू थे, जबकि बाकी के 463  यात्री बालटाल से हेलीकाप्टर सेवा का प्रयोग कर दर्शन के लिए गए, जिनमें  336 पुरुष और 127  महिलाएं थी।

वहीं, यात्रा के पारंपरिक मार्ग पहलगाम के नुनवन से रवाना हुए 1,053 श्रद्धालुओं में से 1,027 यात्री पैदल मार्ग से गुफा की ओर बढे़ ,जिनमें 730 पुरुष, 89 महिलाएं, 85 साधू और 3 बच्चे थे और बाकी के 26 यात्री पहलगाम से हेलीकाप्टर सेवा का प्रयोग कर दर्शन के लिए गए, जिनमें 13 पुरुष और 13 महिलाएं थी।

पहलगाम में मौसम ख़राब रहने के कारण दिनभर हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें