फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती दरबार में दर्द बयां करेंगे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी ही सरकार में भाजपा के मंत्री और विधायक बेबस और लाचार हो गए हैं। मंत्रियों को जनता से जुड़े काम न हो पाने का मलाल है। भाजपा मंत्रियों तथा विधायकों को शिकायत है कि उनकी बातें नहीं सुनी जा रहीं है।
विज्ञापन


पीडीपी के मंत्री तवज्जो नहीं दे रहे हैं। भाजपाई मंत्रियों तथा विधायकों के गिले शिकवे दूर करने के लिए मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने उन्हें शनिवार सुबह ब्रेकफास्ट पर आमंत्रित किया है।

इस दौरान भाजपाई मुख्यमंत्री से अपना दर्द बयां करेंगे। सूत्रों ने बताया कि विधायक ही नहीं बल्कि मंत्रियों को भी शिकायत है कि जम्मू संभाग में सड़क तथा जनहित से जुड़े अन्य काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


आए दिन कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय नागरिकों की उलाहना झेलनी पड़ती है। लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कार्यकर्ता तर्क दे रहे हैं कि कश्मीर संभाग में विकास कार्य अधिक हो रहे हैं। पीडीपी कोटे के मंत्री अपने लोगों का काम करा ले रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं मिल रही बातों को प्रमुखता

वे अपने कार्यकर्ताओं का काम करा ले रहे हैं, लेकिन जम्मू संभाग में ऐसा नहीं है। शिकायत है कि कई महत्वपूर्ण विभाग पीडीपी कोटे में होने के चलते आम नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों का कहना है कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए भाजपा विधायकों, मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से मिलने का फैसला किया ताकि वे अपनी पीड़ा रख सकें।

उन्हें बता सकें कि गठबंधन धर्म के तहत उनकी बातों को भी प्रमुखता दी जानी चाहिए। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा विधायकों ने गांधीनगर गेस्ट हाउस में बैठक कर मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाने वाला एजेंडा तैयार किया।

इसमें बिंदुवार समस्याओं का जिक्र होगा। पूरे जम्मू संभाग में विकास के लिए किन चीजों का ध्यान रखना है तथा सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं, इस पर विधायकों से बात रखने को कहा गया है।

इस दौरान दोनों दलों के मंत्रियों के बीच कभी-कभार उभरने वाले मतभेदों पर चर्चा के साथ आपसी तालमेल बढ़ाने पर बल होगा ताकि रियासत में अच्छा संदेश जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें